फैज़ाबाद: भदरसा गैंगरेप पीड़ित मासूम के आरोपी अभियुक्तों के मुकदमे की पैरवी रुकवाने के लिए अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष से की मुलाकात
भदरसा गैंगरेप पीड़ित मासूम नाबालिक बेटी के प्रकरण में आरोपित अभियुक्त मोईद खान व राजू खान के मुकदमे की पैरवी रुकवाने के संबंध में आज एक प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ता परिषद अवध अयोध्या इकाई के अध्यक्ष अरविंद कौल, महामंत्री रत्नेश सिंह और जिला उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पारस पांडे से मिला।