जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना राजपुर पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक नाबालिग बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात्रि करीब 8 बजे चेकिंग के दौरान थाना राजपुर क्षेत्र के कस्बा राजपुर बाजार में एक नाबालिग बालक अपने माता-पिता की तलाश में इधर-उधर भटकता हुआ मिला।