देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियां शुरू की
आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि आपदा की दृष्टि से बाकी सभी विभाग भी अपना कार्य कर रहे हैं और आपदा प्रबंधन विभाग भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। संबंधित जनपदों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं।