देहरादून: विधानसभा में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक की, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड "हाउस ऑफ हिमालयाज" के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बढावा देने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड विधानसभा में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान गणेश जोशी ने कहा कि इन उत्पादों को अधिक बढावा मिल सके इसके लिए ग्राम्य विकास, कृषि और सहकारिता के अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई.