कटनी ग्रामीण: रीठी के गोल बाजार में नीम का पेड़ गिरने से दुकानें चपेट में, एक घायल, जाम लगा, बिजली भी प्रभावित
रीठी में अफरातफरी मच गई जब गोल बाजार परिसर में लगा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक धाराशाही हो गया। गनीमत यह रही की घटना को कोई जनहानि नहीं हुई, जब एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। वहीं पेड़ की चपेट में आने से जैन मंदिर का टीन शेड, गुटखा-पान का टपरा और फल का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ की चपेट में बिजली के तार व पोल भी आ गए