पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के बटसारा में कुटी काटने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना गांव के 50 वर्षीय दशरथ प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 830 बजे बटसारा गांव के एक खलिहान में ट्रैक्टर में लगी कुटी मशीन से पुआल काटा जा रहा था।