बांसवाड़ा: चेतक कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा टला, महावीर प्लाजा की तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, एक दिन की बारिश बनी वजह
बांसवाड़ा शहर के चेतक कॉम्प्लेक्स स्थित महावीर प्लाजा में मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि 1:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार सुबह से हो रही बारिश के बीच तीन मंजिला इमारत का बीच का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। बुधवार सुबह 11 बजे घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, नगर परिषद और राहत दल मौके पर पहुंचे।