चिरुला थाना क्षेत्र के चिरुला चैक पोस्ट के पास अज्ञात ट्रक चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे एक ट्रक चालक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार रात्रि की है। चिरुला पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस ने जिला अस्पताल पर शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।