फतेहपुर: CCTV कैमरे में कैद हुई कार चोरी, पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी, कार चोर की तलाश जारी, लोधीगंज का मामला
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज स्थित वैगनआर कार सवार कार चोरों ने एक लग्जरी कार को पार कर दिया। यह पूरा वाक्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस घटना की शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस फोर्स कार चोर गैंग की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस फोर्स पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज को लेकर चोर की तलाश में जुटी हुई है ।