हंडिया: बरिया राम स्टेशन पर अंडरपास निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
प्रयागराज के बरिया राम स्टेशन पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने रेलवे फाटक को बंद कर केवल अंडरपास बनाए जाने से बस और एम्बुलेंस जैसे बड़े वाहन नहीं गुजर सकेंगे, जिससे लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने पुराने फाटक को यथावत रखने की मांग की है। सोमवार 06 बजे मिली जानकारी