जालौन: बंगरा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत व दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Jalaun, Jalaun | Jun 11, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालौर नगर के अस्पताल में मृतक व्यक्ति के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, दोनों लोग बाइक पर सवार होकर बंगरा रोड पर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।