जालौन: सिरसा कलार थाना पुलिस ने 3 लोगों पर शराब के नशे में युवक व उसकी मां के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज।
Jalaun, Jalaun | Jun 10, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसा कलार थाना पुलिस को घायल युवक ने मामले की तहरीर देते हुए बताया, तीन लोगों ने युवक और उसकी मां के साथ शराब के नशे में गाली गलोज करना शुरू कर दिया जब इसका विरोध किया तो युवक और उसकी मां के साथ तीन लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल किया और जान से मारने की धमकी दी, जिस पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।