आरा: खेत में मां-बाप के लिए खाना ले जा रहे युवक को सरैया के महुआणि के समीप स्कॉर्पियो सवार ने कुचला, युवक की मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 12, 2026 सरैया के महुआनी के समीप एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवारी युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की रास्ते में इलाज के लिए आने के दौरान मौत हो गई। मृतक के घाघर बिंद टोली का रहने वाला निवासी था। बताया गया कि वह अपने मां-बाप के लिए खेत में खाना लेकर जा रहा था तभी स्कार्पियो सवार ने उसे रौंद दिया।