नवाबगंज: बाराबंकी में किसानों ने कोतवाली का किया घेराव, राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के किसानों ने शहर कोतवाली का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना सोमवार देर रात करीब 10 बजे से शुरू कर दिया है।यह विरोध प्रदर्शन किसान नेता राकेश टिकैत की ओडिशा में गिरफ्तारी के खिलाफ किया जा रहा है।जिले भर से सैकड़ों किसान और संगठन के पदाधिकारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।