मुज़फ्फरनगर: यशवीर महाराज का हमला, कहा- भगतसिंह की तुलना हमास से करना इमरान मसूद की जिहादी सोच है
स्वामी यशवीर जी महाराज ने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह इस देश के युवाओं की धड़कन हैं, और उनकी तुलना आतंकी संगठन हमास से करना इमरान मसूद की “जिहादी मानसिकता” को दर्शाता है। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को लेकर कहा की जो महिला दाऊद इब्राहिम से जुड़ी रही हो,उसे महामंडलेश्वर की उपाधि नही दी जानी चाहिए