जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर भकुरा गांव के पास तेज रफ्तार इनोवा कार ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे खंभा टूटकर सड़क किनारे सो रहे बी फार्मा छात्र पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।