धार: जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले में कार्यक्रम के सफल संचालन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।