झांसी: झांसी में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते रोड पर घूम रहे रील बाज, चलती स्कूटी पर नहाते युवक का वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 23, 2026 झांसी में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला झांसी का है, जहां एक युवक चलती स्कूटी पर नहाता हुआ नजर आया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर स्कूटी चलाते हुए बाल्टी और पानी से नहाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, लेकिन युवक को परवाह नहीं