सोनो: मछली के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही 486 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, पिकअप चालक गिरफ्तार, बटिया थाना में एसडीपीओ ने की पीसी
शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बटिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मछली के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही 486 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को 2:00 झाझा डीएसपी ने पिसी। कर पूरे मामले का खुलासा किया।