कसिया: बसडीला गुनाकर में धारा 24 के निस्तारण के बाद वर्षों पुराने विवाद का सीमांकन कर कराया गया हल
बसडीला गुनाकर में भूमधरी कई भूमि पर हुए कब्जे को धारा 24 के निस्तारण के बाद प्रभारी राजस्व निरीक्षक अशोक वर्मा ने राजस्वकर्मियों की टीम व तमकुहीराज थाने के उपनिरीक्षक महेश मिश्र ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचकर विवादित भूमि का ग्रामीणों के अन्य पक्षों के उपस्थिति में सीमांकन कर उसका हल करा दिया है। उक्त भूमि सम्वन्धित विवाद कई वर्षों से चला आ रहा था।