भिंड नगर: 12 घंटे से बिजली गुल रहने पर भड़के रहवासी, भिंड-अटेर रोड चंदनपुरा पर चक्काजाम,वीडियो हुआ वायरल
भिंड-अटेर रोड स्थित चंदनपुरा क्षेत्र में सोमवार को लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया। क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है और 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग सप्लाई बहाल नहीं कर सका, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया।नाराज रहवासियों ने सड़क पर उतरकर भिंड-अटेर रोड पर जाम लगा दिया।