मिर्ज़ापुर: मुजेहरा टेडवा के पास रविवार की भोर में खडी ट्रक में पीछे से आ रही ट्रेलर ने मारा धक्का ट्रक सह चालक की हुई मृत्यु
रविवार की भोर में लगभग 4:00 बजे मुजेहरा टेढ़वा के पास खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही ट्रेलर ने धक्का मार दिया। जिससे ट्रक के शह चालक आकाश कुमार पुत्र रामसेवक की मृत्यु हो गई। जो नोनवटी हिनौता गांव के चुनार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।