बरेली: एजाज नगर गोटिया निवासी महिला ने पति पर तीन तलाक देने व चचिया ससुर पर रेप का लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति ने उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और उसके चचिया ससुर ने उसके साथ बलात्कार किया। जानकारी मिली कि पीड़िता ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है।