बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सैनिक कालोनी गली नंबर 06 में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट
सैनिक कॉलोनी गली नंबर 6 में दबंगों ने एक युवक को मामूली कहासुनी के बाद जमकर बेरहमी से पीटा है। युवक ने बताया कि चार से पांच लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीटा है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।