ग्वालियर गिर्द: विधवा मां से छोटा बहू-बेटा करते हैं मारपीट, जनसुनवाई में महिला ने सुनाई व्यथा, सौंपे फुटेज
मंगलवार को दोपहर एसपी की जनसुनवाई में पहुंची एक बुजुर्ग महिला ने छोटे बेटे और उसकी बहू की शिकायत की है. बहोडापुर इलाके में रहने वाली मलिका खान ने आरोप लगाया है कि उनके पति का निधन हो चुका है उसके मकान में तीन किराएदार रहते हैं जिससे वह अपना किसी तरह घर का खर्च चलाती है महिला का आरोप है कि उसका छोटा बेटा पप्पू किराए के पैसे छीन लेता है उसके साथमारपीट करता है