रमकंडा: केरवा गांव में भीषण आग लगने से घर जलकर खाक, परिवार बेघर, मुखिया ने दी आर्थिक सहायता
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखण्ड अंतर्गत हरहे पंचायत के केरवा गांव में सोमवार को भीषण अगलगी की घटना सामने आई। इस हादसे में लखन भुइया का खपड़ैल घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।घटना के दौरान घर में रखे खाने-पीने का सारा सामान, जिसमें चावल, दाल, महुआ, अरहर के साथ कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री शामिल थी, जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति