रायपुर: अंबुजा के गेम जोन में बच्चे की मौत की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकली अफवाह, मॉल प्रबंधन और पुलिस में मचा हड़कंप
Raipur, Raipur | May 29, 2026 29 मई शुक्रवार शाम 6 बजे,राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल स्थित गेम जोन में देर शाम एक कथित हादसे की खबर ने अचानक सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह सूचना तेजी से वायरल होने लगी कि गेम जोन में एक बच्चे की मौत हो गई है। खबर फैलते ही मॉल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंडरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची