बिहार-नेपाल सीमा से सटे कन्हवा बाजार में इन दिनों राजनीति की गहमागहमी चरम पर है। रोजाना खरीदारी के लिए आने वाले नेपाली नागरिक दुकानदारों से बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा में मशगूल नजर आते हैं। गुरुवार को बाजार में अब सामानों के दाम से ज्यादा बात चुनावी रुझान पर हो रही है। सीमावर्ती समाज के रोटी-बेटी के रिश्तों ने इस माहौल को और खास बना दिया है। नेपाली नागरिक