गुना नगर: हनुमान चौराहे पर निजी होटल में इंडिया अलायंस ने की संयुक्त प्रेस वार्ता, सत्ताधारी दल को कई मुद्दों पर घेरा
गुना में विपक्षी गठबंधन ने हनुमान चौराहे पर एक निजी होटल में 24 अप्रैल बुधवार को संयुक्त प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में इंडिया अलाइंस के बैनर तले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और पदाधिकारीओ ने भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर सत्ताधारी दल को घेरा। और आरोप लगाए। प्रेस वार्ता में सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने अपना पक्ष रखा।