अमरोहा: अमरोहा में आवारा कुत्तों का आतंक, नगर पालिका ने नसबंदी के लिए स्थान चिन्हित किया, EO ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | Nov 20, 2025 अमरोहा शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। आज गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने जानकारी दी कि माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है।