प्रेस क्लब में 'खाली कुर्सी' ने बढ़ाई सियासी तपिश: हेमंत द्विवेदी के आरोपों पर गोदियाल का पलटवार
देहरादून: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। हाल ही में BKTC के वर्तमान अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर उनके कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के जवाब में गोदियाल ने द्विवेदी को प्रेस क्लब में खुली बहस (ओपन डिबेट) की चुनौती दी थी।