चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर 3 बजे तक कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मी तिवारी ने चैनपुर प्रखंड के कोल्हुआ, पूर्वडीहा, लिधकी, पतरिहा, बांसडीह, महुगांवा का भ्रमण किया एवं लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्राम लिधकी में आदिवासी एवं दलित के बीच इस कड़कड़ाती ठंड में कम्बल वितरित किया।