धामपुर: अफजलगढ क्षेत्र के बादीगढ सुआवाला मार्ग पर गांव हसनपुर के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर घायल
अफजलगढ क्षेत्र के गांव हर्रावाला निवासी फईम अहमद बाईक से जा रहा था।शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बादीगढ सुआवाला मार्ग पर गांव हसनपुर के पास ई रिक्शा व बाईक की भिड़ंत हो गई। जिसमे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।