ऊंचाहार: अलीगंज मोड़ के पास बेकाबू टैंकर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक बच्ची की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल
ऊँचाहार कस्बे के अलीगंज मोड़ के पास गुरुवार की शाम, भीषण सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये है।घटना ऊँचाहार सलोन मार्ग की है, जहां बेकाबू टैंकर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, घटना में एक बाइक पर सवार सुनीता व उनकी बेटी अनन्या व भाई राज घायल हुए, दूसरी बाइक पर सवार नीरज निवासी नेवादा घायल हो गये।अनन्या को मृत घोषित किया गया।