कटनी नगर: कुठला लमतरा में हाईवा और यात्री बस में भिड़ंत में महिला सहित 2 युवको की मौत 29 घायल, हाल जानने पहुँचे सांसद और विधायक
कुठला थाना अंतर्गत लमतरा फाटक के पास आज रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगो की मौत की पुष्टि हुई है वही 29 घायल है बस को तेज रफ्तार ओव्हरलोड हाइवा ने टक्कर मारी थी। इस घटना में घायल लोगों और मृतकों के परिजनों से मिलने खजुराहो सांसद बीडी शर्मा और मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल आज रविवार शाम 6:30 मिनट पर जिला अस्पताल पहुँचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया