सामाजिक सुरक्षा परियोजना अंतर्गत प्रयास संस्था देवगढ़ एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धरियावद के संयुक्त तत्वाधान में 4 ग्राम पंचायतों अणत,गोठड़ा,नाड़ एवं गदवास पर विश्व मधुमेह दिवस का आयोजन सरपंचों की अध्यक्षता में किया गया जिसमें उप सरपंच,एलडीसी,वार्ड पंच, सीएचओ,एएनएम आशा सहयोगिनी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गांव के जागरूक सदस्यों सहित लगभग 180 संभागी थे।