भोपाल के नेहरू नगर में रहने वाले युवक ने खुद का गला रेत लिया। इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुसाइड के प्रयास के पहले उसने मां से आखिरी बातचीत में कहा था कि मेरी नासा वाली गर्लफ्रेंड बुला रही है। मैं उसके साथ अंतरिक्ष में जाना चाहता हूं। परिजनों का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। अलग-अलग मनो चिकित्सक उसका इलाज कर चुके हैं।