रफीगंज: पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत 500 ग्रामीणों को वितरित किए गए डस्टबिन
रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत अंतर्गत पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। वार्ड सदस्य अनीता कुमारी एवं वार्ड प्रतिनिधि सह अधिवक्ता (सिविल कोर्ट औरंगाबाद) बबलू यादव के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण किया गया। मंगलवार संध्या 6 बजे बबलू ने डस्टबिन के उपयोग ग्रामीणों को बताया।