मैहर: बीजेपी नेता के घर के बाथरूम में निकले 15 नाग के बच्चे, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
अमरपाटन रीवा रोड स्थित वार्ड नंबर 15 में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाथरूम की नाली से अचानक नाग के बच्चों (सपोलों) का झुंड बाहर निकलने लगा। यह अनोखी और डरा देने वाली घटना भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक पारनाथ तिवारी के निवास मे सपोलो का झुंड निकलने कि खबर बताई गई हैं।