गोला: गोला में पुलिसकर्मी बंधक बनाए गए, थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ पहुंचकर निकाला, तीन लोग गिरफ्तार
गोला क्षेत्र के ग्राम बरहजपार माफी में रविवार शाम शिकायत की जांच करने गए दो पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया। उन्हें एक घर के अंदर बंद कर बाहर से शटर पर ताला लगा दिया गया था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राहुल शुक्ल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।