बखरी: अंबेडकर चौक के समीप सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल व्यवसायी संध के तत्वाधान में, बुधवार की दोपहर बखरी बाजार के अम्बेडकर चौक के समीप,संध तथा स्थानीय पुलिस द्वारा ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत वहां से गुजरने वाले हर मोटरसाइकिल सवारों को गुलाब का फूल देते हुए माला पहना कर ट्रैफिक सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई|