बखरी: लापरवाही के कारण होती है अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं
बखरी में बढती हुई सड़क दुर्घटनाओं व उनमें प्रभावित होनेवाले 15 से 25 आयु वर्ग के युवाओं की सर्वाधिक संख्या को देखते हुए उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,घाघड़ा में 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह' के अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित परिचालन के प्रति जागरूक किया गया।