सिंघिया से सिसवा जाने वाले मार्ग पर कचरे से उठ रहे धुंआ से आम लोगो का जन जीवन प्रभावित हो रहा है। पब्लिक एप्प की टीम शुक्रवार बारह बजे क्षेत्र का निरीक्षण की,तो चारो तरफ धुंआ का अंबार था। स्थानीय निवासी डॉ पी पी रंजन ने बताया कि लगातार उठ रहे धुंआ से आंखों में जलन व खुजली की शिकायत मिल रही है। यहां सड़क के दोनों तरफ कचरा घर घर से उठा कर फेका जाता है।