मिर्ज़ापुर: सेमरी गांव में दो बेटों के शव देखकर आग बबूला पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कछवा के सेमरी गांव में अपने दो मासूम बेटों का शव देखकर आग बबूला पति ने ही पत्नी की गला घोट कर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। मामले में एसएसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। पति ने पहले बताया था कि दो बच्चों की हत्या के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई तो आरोपी को गिरफ्तार किया।