मिर्ज़ापुर: बरकछा के पास खाली गैस सिलेंडर लदे ट्रक से ऑटो की टक्कर, नौ जख्मी, तीन महिला खिलाड़ियों को वाराणसी रेफर
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा के पास खाली गैस सिलेंडर लदे ट्रक और ऑटो की टक्कर में उसमें सवार आठ महिला खिलाड़ी व एक अन्य घायल हो गए। इस मामले में एएसपी नितेश सिंह का बयान आया है।उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल की टीम साउथ कैंपस में आयोजित स्पर्धा में भाग लेने के लिए टेंपो से जा रही थी।वह किसी ट्रेन से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन मंगलवार की रात्रि 9:30 बजे उतरी थी।