बारुन: काम पर निकले राजमिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, गैमन पुल के पास अज्ञात वाहन ने कुचला
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान बर्डी खुर्द निवासी 55 वर्षीय हीरालाल राम के रूप में हुई है. घटना बारुण के गैमन पुल के समीप हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गयी है।