महिदपुर: भारतीय सेना में चयनित हुए विशाल गरासिया, गांव में निकला भव्य स्वागत जुलूस, दोस्त की भावुक विदाई बनी चर्चा का विषयों
ग्राम आमेडी खेड़ा कटन के युवा विशाल गरासिया पिता राधेश्याम गरासिया का भारतीय सेना में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने विशाल का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।गांव में ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ विशाल का भव्य जुलूस निकाला गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और