नो एंट्री में भारी वाहनों के शहर में प्रवेश को लेकर शुक्रवार दोपहर 2 बजे एसपी ऑफिस में मध्यभारत मोर्चा के सदस्यों ने अनोखा प्रदर्शन किया इस दौरान खिलौने वाले ट्रक चलाकर आये सदस्यों ने एसपी को ज्ञापन सौपते हुए अवगत कराया की शहर में रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर नो एंट्री रहती है फिर भी शहर में भारी वाहन चल रहे है।जिससे दुर्घटना और जाम लग रहा है।