पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुए मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलो की पहचान बिन्नी देवी और मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है। मामला शनिवार की रात्रि 9:10 के करीब की है।