सुवासरा: रुणीजा-सुवासरा रोड पर फोरलेन कनेक्टिविटी का काम हुआ शुरू, क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हुई सहूलियत
सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में उज्जैन फोरलेन कनेक्टिविटी को लेकर रुणीजा क्षेत्र में कनेक्टिविटी की मांग काफी समय से चल रही थी। शामगढ़ के मकडावन में कनेक्टिविटी को लेकर काफी दिनों तक धरना भी दिया गया था। वही कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी आज कनेक्टिविटी का रुनिजा मे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही शामगढ़ एवं सुवासरा क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा।